logo

Corona Update : देश में फिर बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 16906 नए मरीज मिले, 45 लोगों की मौत

corona20.jpg

डेस्क:
देश में फिर कोरोना (Corona) वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं। बीते 24 घंटे में देशभर में 16906  नए मरीज मिले हैं। वहीं इस दौरान मरने वालों की संख्या 17 से बढ़कर 45 हो गई है। इसके साथ ही देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 130,589 हो गई है। सोमवार को यह आंकड़ा 1,30,456 था। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 15,070 दर्ज की गई है। मंगलवार के देशभर में सबसे ज्यादा संक्रमित पश्चिम बंगाल(West Bengal) में मिले हैं और केरल(Kerala) में सबसे ज्यादा मौत हुई है।

पश्चिम बंगाल में में सबसे ज्यादा केस
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं।  पिछले 24 घंटे में यहां 2,659 केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना से यहां 5 लोगों की जान गई है। राज्य में एक्टिव केस 25,880 हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 983 हैं और पॉजिटिविटी रेट 18.46% दर्ज किया गया, यानी 100 में से 18 मरीज संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को पश्चिम बंगाल में 1915 मामले सामने आए थे और 3 लोगों की मौत हुई थी।

केरल में सबसे ज्यादा मौत
वहीं देशभर में सबसे ज्यादा मौत केरल में हुई हैं। पिछले 24 घंटे में 17 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। राज्य में 2,211 मरीज पॉजिटिव पाए गए। वहीं 3,154 लोग कोरोना से रिकवर हुए। मंगवलार को पॉजिटिविटी रेट 15.69% दर्ज किया गया है। 

महाराष्ट्र में नहीं थम रहें कोरोना मामले
राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले 24 में 400 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद संक्रमण दर 2.92 प्रतिशत हो गया है।  वहीं 1 मरीज की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 2,435 केस आए और 13 लोगों की मौत हुई है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को नए केस में 105 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। राज्य में सोमवार 1,189 नए मामले दर्ज किए गए थे।\